Daily India Times

Spread the love

देशमुख वर्मा बिहार/DAILY INDIATIMES DIGITAL PLATFORM/09 JULY 2025

Vote बंदी के खिलाफ बिहार बंद, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को हिला डाला, सरकार पर भी निशाना साधा, राहुल बोले महाराष्ट्र का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया

Bihar: क्या बिहार में इन साढ़े 4 करोड़ लोगों का वोटर लिस्ट से कट जायेगा नाम? बवाल के बीच तेजस्वी ने खोले राज, मची खलबली!इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने बुधवार को इसके विरोध में बिहार बंद बुलाया, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाग लिया।

बिहर में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होने हैं। इससे पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर घमासान मच गया है। आज यानी कि बुधवार को SIR के विरोध में विपक्षी नेताओं ने बिहार बंद (Bihar Bandh) भी किया गया है। जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हुए हैं।विरोध के बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने चुनाव आयोग को नया नाम दे दिया है। दरअसल, तेजस्वी ने चुनाव आयोग को ‘गोदी आयोग’ कह दिया है।

तेजस्वी ने एनडीए पर लगाया गंभीर आरोपइतना ही नहीं तेजस्वी ने एनडीए गठबंधन पर एक गंभीर आरोप भी लगा दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ‘बिहार के गरीबों’ का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कर रही है।

इन साढ़े चार करोड़ लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोपउन्होंने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन उन 4।5 करोड़ लोगों के वोट काटने की तैयारी कर रहा है, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।तेजस्वी यादव ने बिहार बंद रैली में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों, खासकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भी धन्यवाद किया।राजद नेता ने कहा कि हम महागठबंधन के सभी सदस्यों, खासकर राहुल जी का धन्यवाद करना चाहते हैं, जो आज के बिहार बंद में हम क्रांतिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, जिनमें भाकपा महासचिव डी राजा, भाकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कन्हैया कुमार और संजय यादव शामिल रहे।भाकपा नेता ने भी भाजपा पर बोला हमलावहीँ, भाकपा महासचिव डी राजा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गरीबों की बजाय व्यवसायी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंबानी और अडानी का समर्थन कर रही है, लेकिन गरीबों का नहीं।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *