Daily India Times

Spread the love

VISHNUU AGARWWAL/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

कांग्रेस ने राजस्थान की दो महिला नेताओं पर जताया भरोसा, सौंपी अहम जिम्मेदारियां

कांग्रेस ने राजस्थान की दो महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। सांसद संजना जाटव को मध्यप्रदेश और पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।जयपुर: कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान की दो प्रमुख महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन में नई भूमिका दी है। भरतपुर से सांसद संजना जाटव और राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव नियुक्त किया है।बता दें कि यह नियुक्तियां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद की गई हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी आदेश में बताया कि संजना जाटव को मध्यप्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। जबकि रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी संगठन के लिहाज से यह जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है। क्योंकि दोनों ही राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर हैं। युवा और ऊर्जावान छवि वाली संजना जाटव पिछले लोकसभा चुनाव में भरतपुर से जीतकर संसद पहुंची थीं। उन्हें हाल ही में संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य भी बनाया गया था।

GRAP-3 : राजस्थान के इन 2 जिलों में ग्रैप-3 लागू, ये रहेगी पाबंदियांGRAP-3: एनसीआर क्षेत्र में शामिल अलवर व भरतपुर जिले में भी ग्रैप-3 की पाबंदियों का पालना करना होगा। ऐसे में राजस्थान से दिल्ली जाने वाले बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के चक्के थम जाएंगे।

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में प्रदूषण की मार को देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी या ग्रैप का तीसरा फेज लागू कर चुकी है। इसके साथ ही राजधानी और एनसीआर में कई पाबंदियां लागू हो गई हैं। अब दिल्ली-एनसीआर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन नहीं चल सकेंगे। राजस्थान के अलवर और भरतपुर में भी ये पाबंदियां लागू रहेंगी।एनसीआर क्षेत्र में शामिल अलवर व भरतपुर जिले में भी ग्रैप-3 की पाबंदियों का पालना करना होगा। ऐसे में राजस्थान से दिल्ली जाने वाले बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के चक्के थम जाएंगे। केवल आवश्यक सामान वाले मालवाहकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। ऐसे में भरतपुर, अलवर, भिवाड़ी मार्गों से दिल्ली जाने वाले वाहन अटक जाएंगे

ग्रैप 3 में यह रहेगी पाबंदियां

निजी बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल हल्के मोटर वाहनों के परिवहन पर रोक। गैर जरूरी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। सीमेंट, बालू जैसे सामानों की ट्रकों से आवाजाही नहीं होगी। बाहरी और दिल्ली के अंदर की डीजल बसों पर भी रोक लग जाएगी। क्लास 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई होगी। स्टोन क्रशर और खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर लग जाएगी रोक। कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने के निर्देश।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *