Daily India Times

Spread the love

RAVI KUMAR लखनऊ/UPNEWS/DAILY INDIATIMES/BJPNEWS/07092025

मोदी के बाद कौन बन सकता है देश का पीएम? Survey में आए चौंकाने वाले नतीजे, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

UPUK Survey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं, भारत के लगातार तीसरी बार पीएम बने मोदी की छवि बेबाक, निडर और स्पष्ट वक्ता की है। हाल ही में आए इंडिया टुडे और सी-वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे ने एक बार फिर से साबित किया है कि आज भी ‘मोदी मैजिक’ कम नहीं हुआ है।

लेकिन पीएम मोदी के बाद कौन देश का पीएम बन सकता है? आखिर भाजपा में ऐसा कौन है, जो कि पीएम मोदी की जगह ले सकता है? साल 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा?

ये सवाल हर किसी के मन में चल रहा है, इसी के मद्देनजर UPUK ने एक सर्वे किया,जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि -मोदी के बाद देश का अगला प्रधानमंत्री कौन हो सकता है? जिसके लिए उसने तीन विकल्प दिए थे।

1.. योगी आदित्य नाथ

2.. अमित शाह

3.. नितिन गडकरी

सीएम योगी आदित्यनाथ पर सबसे ज्यादा भरोसा (UPUK Survey)

इस सर्वे में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, आपको बता दें कि सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इस रेस में सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं, 84 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मोदी के बाद पीएम की कुर्सी के लिए बेस्ट माना है। सख्त प्रशासक और हिंदुत्व के प्रतीक के रूप में विख्यात सीएम योगी को लोग पीएम मोदी का उत्तराधिकारी के रूप में देख रहे हैं।

अमित शाह को मिला दूसरा स्थान (UPUK Survey)

गृहमंत्री अमित शाह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, 12 प्रतिशत लोगों को लगता है कि पीएम की कुर्सी के लिए वो मोदी के बाद बेस्ट हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दाहिना हाथ कहे जाने वाले शाह की पार्टी पर मजबूत पकड़ है, जिन पर जनता को भरोसा है।

नितिन गडकरी तीसरे स्थान पर (UPUK Survey)

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 4 प्रतिशत लोगों ने पीएम पद के लिए बेस्ट माना है। उनकी स्वच्छ छवि और कार्यप्रणाली उन्हें अलग पहचान देती है लेकिन इस सूची में वे शीर्ष दो नामों से पीछे हैं।

मोदी ही बने रहें पीएम (UPUK Survey)हालांकि दिलचस्प बात ये है कि 52 प्रतिशत लोगों को अभी भी लगता है कि पीएम मोदी को ही फिर से पीएम बनने चाहिए। गौरतलब है कि यह सर्वे 1 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच किया गया था।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *