प्रतिभा शर्मा Journalist/DAILY INDIATIMES DIGITAL/30 JUNE 2025
Karnal Crime: गली में पड़ा मिला नाबालिग का शव, प्राइवेट पार्ट से की थी छेड़छाड़, गले में थे निशान

हरियाणा के करनाल में एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट से आरोपियों ने छेड़छाड़ की है और उसके गले पर निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

करनाल के घरौंडा क्षेत्र के चौरा गांव में रविवार रात एक 16 वर्षीय लड़के का शव गांव की एक सुनसान गली में मिला। शुभम रात करीब साढ़े आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के पूर्व सरपंच और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की ने बताया कि मेरा लड़का रोजाना की तरह गांव की डेयरी से दूध लेने गया था। देर तक घर न लौटने पर उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात ग्रामीणों को एक सुनसान गली में लड़के का शव मिला, जहां पास ही दूध का बर्तन भी पड़ा था। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि मेरे लड़के गले पर निशान थे और उसके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई थी जिससे हत्या की आशंका है। उन्होंने गांव के पूर्व सरपंच बिल्ले और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया।
