Daily India Times

Spread the love

EDITOR VISHNU AGARWAL WITH अर्चना पटेल JOURNALIST DELHI/DAILY INDIATIMES DIGITAL PLATFORM/2 AUGUST 2025

ED रिपोर्ट: 10 साल में 5,892 केस, केवल 15 को सजा, 49 मामले बंद, कन्विक्शन रेट मात्र 0.25%ED report: पिछले साढ़े दस साल में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 5,892 मामले दर्ज किए, लेकिन इनमें से केवल 15 लोगों को सजा हुई.

ED Report: पिछले एक दशक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नाम आपने बार-बार सुना होगा. वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ नेताओं और कारोबारियों पर ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां चर्चा में रही हैं. लेकिन अब एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. हजारों मामलों में कार्रवाई के बावजूद ईडी पिछले 10 सालों में सिर्फ 15 लोगों को ही सजा दिला पाई है, ED की इन कार्रवाई का कन्विक्शन दर 0.25% है.

पिछले 10 वर्षों में 5,892 मामले

ED Report: पिछले एक दशक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नाम आपने बार-बार सुना होगा. वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ नेताओं और कारोबारियों पर ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां चर्चा में रही हैं. लेकिन अब एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. हजारों मामलों में कार्रवाई के बावजूद ईडी पिछले 10 सालों में सिर्फ 15 लोगों को ही सजा दिला पाई है, ED की इन कार्रवाई का कन्विक्शन दर 0.25% है.

कितने मामलों में हुई कार्रवाई?

ईडी के निदेशक राहुल नवीन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट (2024-25) में बताया कि शुरुआती वर्षों में PMLA  के तहत ज्यादातर मामले ड्रग्स से जुड़े थे. 2014 तक केवल 1,883 मामले दर्ज हुए थे यानी हर साल औसतन 200 से कम केस. उस समय तक 84 शिकायतें दायर हुई थीं और 5,171.32 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

हाल ही में एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए. रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की पूर्व अध्यक्ष रश्मि सलूजा को कानूनी सलाह देने वाले वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को ईडी ने समन भेजा था. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडी “सारी हदें पार कर रहा है.” मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने इस मामले में दिशा-निर्देश बनाने की बात कही.वकीलों ने चिंता जताई कि ऐसी कार्रवाइयों से उनकी स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है. ईडी की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने माना कि यह गलत था और एजेंसी को वकीलों को समन न भेजने के निर्देश दिए गए हैं.रश्मि सलूजा से जुड़ा यह मामला है, जिनके खिलाफ ईडी ने सितंबर 2024 में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था. इस मामले में उनके वकीलों को समन भेजा गया. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकार लगाई थी

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के ‘एनुअल लीगल कॉन्क्लेव’ में राहुल गांधी ने कहा, “अगर भाजपा को 15-20 सीटें कम मिलतीं, तो नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री नहीं होते. भारत में चुनाव आयोग मर चुका है”.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के ‘एनुअल लीगल कॉन्क्लेव’ में उन्होंने दावा किया कि देश में चुनाव आयोग नाम की कोई संस्था अब बची ही नहीं है. उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं.

गांधी ने कहा, “मैं हाल के चुनावी सिस्टम के बारे में बोल रहा हूं. मुझे हमेशा से शक था कि इसमें कुछ गड़बड़ है, 2014 से ही, मुझे गुजरात विधानसभा चुनाव में भी शक था.” उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक पार्टी की ‘लैंडस्लाइड’ जीत का ट्रेंड संदेह पैदा करता है.

उन्होंने कहा, “राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलना मेरे लिए हैरान करने वाला था. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में हम जीते, लेकिन चार महीने बाद विधानसभा चुनाव में हम पूरी तरह हार गए. इसके साथ 3 मजबूत पार्टियां भी अचानक गायब हो गई. यह सामान्य नहीं है”.

1.5 लाख फर्जी वोटर मिले’राहुल ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का दावा किया. उन्होंने कहा कि एक लोकसभा क्षेत्र की जांच में 6.5 लाख मतदाताओं में से 1.5 लाख फर्जी पाए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग मतदाता सूची की डिजिटल प्रति क्यों नहीं देता? जो दस्तावेज देता है, उन्हें स्कैन नहीं किया जा सकता. यह संदेह पैदा करता है,”

इंडिगो फ्लाइट में यात्री को आया पैनिक अटैक, दूसरे यात्री ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल Video की क्या है पूरी कहानी?

इंडिगो फ्लाइट में बीमार युवक को एयर होस्टेस संभाल रही थीं, तभी एक यात्री ने थप्पड़ रसीद कर दिया. युवक रो पड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. मामले पर इंडिगो का रिएक्शन भी आ गया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक को एयर होस्टेस संभाल रही हैं. इसी दौरान अपनी सीट पर बैठे शख्स ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया. जिससे वो युवक रोने लग गया. इस घटना के बाद बाकी यात्री थप्पड़ मारने वाले यात्री पर बरस पड़ते हैं. एयर होस्टेस बीमार युवक को संभाल रही हैं. वो रोए जा रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर इसे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E138 की घटना बताई जा रही है. वहीं कुछ यूजर इस वीडियो के पुराना होने का दावा कर रहे हैं. जब हमने इसे इंटरनेट पर तलाशा तो इसके पुराना होने की पुष्टि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक वीडियो 1 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार सुबह का है. इधर मामले पर इंडिगो एयरलाइंस का रिएक्शन भी आ गया है. 

अब एक साथ तीन दुश्मनों से भारत की लड़ाई.. आर-पार की जंग, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से है कनेक्शन

India China SCO Summit: भारत की इस मोर्चे पर एक साथ तीन दुश्मनों से लड़ाई है। दरअसल, चीन में होने वाले SCO समिट में तुर्की और अजरबैजान की उपस्थिति पर भारत ने सवाल उठाए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया। जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जिस तरह से मुंह की खानी पड़ी शायद ही वो कभी इसे भूल पाएगा। इस जंग के बाद भारत कूटनीतिक मोर्चे भी बेहद एक्टिव नजर आ रहा। यही वजह है कि भारत ने SCO समिट यानी शंघाई सहयोग संगठन की आगामी बैठक में तुर्की और अजरबैजान की उपस्थिति पर आपत्ति जता दी है। यह बैठक चीन के तियानजिन शहर में होने वाली है। भारत ने बैठक से पहले ही SCO में डायलॉग पार्टनर्स तुर्की और अजरबैजान की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे को चीन के सामने भी उठा

पाकिस्तान के ‘दो दोस्तों’ के खिलाफ आवाज बुलंदईटी को विश्वसनीय जानकारी मिली है कि SCO शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने मेजबान चीन को अपनी आपत्तियों से अवगत करा दिया है। चूंकि एससीओ आम सहमति से काम करता है, इसलिए किसी एक सदस्य की ओर से किसी मुद्दे पर आपत्ति निर्णायक कारक हो सकती है। भारत को तुर्की और अजरबैजान के पाकिस्तान के साथ संबंधों पर आपत्ति है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। भारत ने इस बारे में चीन से बात की है।

तुर्की-अजरबैजान का भारत ने क्यों किया विरोधSCO में कोई भी फैसला सभी सदस्यों की सहमति से होता है। इसलिए, भारत की आपत्ति महत्वपूर्ण है। भारत और चीन इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। तुर्की ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को ड्रोन जैसे रक्षा उपकरणों से सहायता प्रदान की थी। वहीं, अजरबैजान ने पाकिस्तान को राजनीतिक सपोर्ट किया था। पाकिस्तान ने भी अजरबैजान को आर्मेनिया के खिलाफ उसके क्षेत्रीय विवादों में मदद की थी।

ऐसे तेज हुई दोनों देशों के खिलाफ आवाजभारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया था। जांच में पता चला कि इन ड्रोन को तुर्की ने बनाया था। इसके बाद भारत में, पाकिस्तान को समर्थन देने के कारण तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करने की मांग बढ़ गई। भारत में तुर्की और अजरबैजान के सामानों का बहिष्कार शुरू हो गया। लोग चाहते थे कि इन देशों से व्यापार बंद किया जाए।

जयपुर के पुलिस थाने में खुलेआम चलता था ‘हुक्का बार’, डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने वायरल पुलिसवालों को हटाया

Jaipur Police: जयपुर के आमेर पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा खुलेआम हुक्का बार चलाने का मामला सामने आया है। वायरल तस्वीरों में पुलिसकर्मी थाने के पोर्च और बैरक में हुक्का पीते हुए दिखाई दिए।

जयपुर: जयपुर के शहरी क्षेत्र में कहीं हुक्का बार चलता है तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। बिना किसी वैध लाइसेंस के हुक्का बार संचालकों के खिलाफ पुलिस समय समय पर कार्रवाई भी करती है क्योंकि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं। जयपुर के ही आमेर थाने में पुलिस कमिश्नर के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। दूसरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस खुद थाने में हुक्का बार चलाती थी। यानी थाने के पुलिसकर्मी खुद खुलेआम थाने के पोर्च में हुक्का गुड़गुड़ाते थे। पिछले दिनों एक फोटो वायरल हुई जिसमें सात आठ पुलिसकर्मी हुक्का गुड़गुड़ाते नजर आए।

जयपुर के थाने में ऐसे चलता था हुक्का बारवायरल फोटो में पुलिसकर्मी पुलिस थाने के पोर्च में बैठे हुए नजर आ रहे थे। थाने के ही एक सिपाही ने उनकी फोटो क्लिक करके वायरल कर दी। जानकारी के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो रोज ही थाना परिसर के पोर्च में खुलेआम हुक्का पीते रहते थे। ना केवल थाने के पोर्च में बल्कि बैरक में भी हुक्का गुड़गुड़ाते थे। बैरक में और पुलिस कर्मियों के कमरे में भी हुक्के पड़े हुए के फोटो सामने आए थे। कुछ दिनों पहले ये फोटो सामने आई और अब नए डीसीपी करण शर्मा ने तुरंत एक्शन ले लिया। उन्होंने हुक्का गुड़गुड़ाने वाले पुलिस वालों को थाने से चलता कर दिया।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *