Daily India Times

Spread the love

VISHNU AGARWAL EDITOR/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

Cabinet Meeting: Big News- सरकार ने 8th Pay Commission पर ले लिया सबसे बड़ा फैसलाCabinet Meeting: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जानिए क्या है ये और इससे आपको कैसे औऱ कितना होगा फायदा.

Cabinet Meeting: 28 अक्टूबर का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि आज केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है और इस फैसले का सीधा फायदा देश के लाखों लोगों को होगा. बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने की. उन्होंने देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दीं और बताया कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर बड़ा फैसला लिया है.

8th Pay Commission Newsकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महीनों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है. कैबिनेट ने कहा कि पैनल में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (पार्ट टाइम) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे. यह अपने गठन की तारीख से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें पेश करेगा.

8th Pay Commission Compositionजस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (फॉर्मर जज, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) इसके चेयरपर्सन होंगे, प्रोफेरस Pulak Ghosh (IIM, Bangalore) इसके सदस्य (पार्ट टाइम) होंगे और पंकज जैन (Secretary, Petroleum and Natural Gas) सदस्य सचिव होंगे.

किसानों के लिए भी लिया बड़ा फैसलाकेंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए भी बड़ा फैसला लिया. रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. NPK फर्टिलाइजर्स के लिए Nutrient Based Subsidy (NBS) प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है. कैबिनेट ने 2025 रबी सीजन के लिए P&K फर्टिलाइजर के लिए 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है.

Nutrient Based Subsidy Rates for Rabi 2025-26नाइट्रोजन (Nitrogen) की कीमत 43.02 रुपये प्रति किलो होगी, फॉसफोरस (Phosphorous) 47.96 रुपयि प्रति किलो, पोटैश (Potash) 2.38 रुपये प्रति किलो और सल्फर (Sulphur) 2.87 रुपये प्रति किलो होगी. नए दाम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे.

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *