Daily India Times

Spread the love

रुचि शर्मा/जोधपुर _DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

जैसलमेर बस अग्निकांड : बड़ी संख्या में मौत की आशंका, गंभीर मरीज जोधपुर रेफर, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें

Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर बस में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक किन लोगों की मौत हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जैसलमेर। वार म्यूजियम के पास प्राइवेट बस में लगी आग के मामले में बड़ी संख्या में मौत की आशंका जताई जा रही है। पोखरण से विधायक महंत प्रताप पुरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है। इसके अलावा मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में मौत हुई है, कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल अभी तक किन लोगों की मौत हुई है। पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

विधायक महंत प्रताप पुरी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘जैसलमेर वार म्यूजियम के पास निजी बस में आग लगने के कारण बड़ी जनहानि हुई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने के समाचार मिले हैं। आज के मेरे सभी कार्यक्रम निरस्त किए जाते हैं। मैं कुछ ही समय में घटना स्थल पहुंच रहा हूं। उसके बाद जवाहर अस्पताल जैसलमेर भी पहुंचकर घायल यात्रियों व उनके परिवारजनों से मिलूंगा। दुःख की इस घड़ी में प्रभु श्री राम सबको संबल प्रदान करें।’

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *