
VISHNUU AGARWWAL EDITOR DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

ज्योतिष-वास्तु शोध, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का संगमजयपुर, डेली इंडिया टाइम्स.
श्री ऋषि दर्शन ज्योतिष वास्तु शोध संस्थान की ओर से नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में रविवार को आयोजित इंटरनेशनल एस्ट्रो वास्तु कॉनफ्रेस-2025 आध्यात्मिक एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का संयोजन श्री ऋषि दर्शन ज्योतिष वास्तु शोध संस्थान आचार्य रजनीश पांडेय, द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रातः मंगला दर्शन एवं प्रभात फेरी के साथ हुआ। इसके पश्चात सभागार में वेद-मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्ज्वलन और शंखनाद के माध्यम से उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ, जिसने पूरे परिसर में भक्ति, शांति और पवित्र ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया।
आचार्य रजनीश पांडेय के अनुसार इस संगोष्ठी में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का आधुनिक संदर्भ में अनुप्रयोग जैसे विवाह काल विचार, मधुमेह एवं अवसाद के ज्योतिष लक्षण, कृषि एवं आयुर्वेद में ज्योतिष का अनुप्रयोग और आजीविका का क्षेत्र निर्धारण जैसे विषयों पर शोधपत्र वाचन किया जाएगा। इसी प्रकार भारतीय वास्तुविद्या के वैज्ञानिक परिशीलन पर भी चर्चा होगी, जिसमें भू-परिक्षण एवं चयन की समसामयिक व्यवस्था, बहुमंजिला भवन की वास्तु-सम्मत संरचना, मानचित्र निर्माण में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग तथा विविध आजीविका हेतु उपयुक्त भूमि-नया यग नये ज्योतिषी।SDभवन के आकार-प्रकार का परिग्यान जैसे विषय शामिल थे। कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के लगभग 500 विद्वानों ने भाग लिया। इस दिव्य आयोजन में पूर्व महापौर एवं सांसद अशोक लाहोटी, विधानसभा सदस्य बालमुकुंदाचार्य, गुरुदेव अलबेली माधुरी शरण महाराज, बड़े भैय्या (प्रवीण) तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शक रेणुका पण्डिक गोस्वामी सहित अनेक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




