Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

अर्चना शर्मा/DAILY INDIATIMES/BHARATPUR NEWS/2 जून 2025

राजस्थान: पड़ोसी और उसके 3 साथियों ने रेप से नाबालिग 5 महीने की गर्भवती, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहारBharatpur Gangrape: भरतपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता 15 साल की है। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पांच महीने की गर्भवती होने पर मामला खुला है। पुलिस का कहना है कि परिवार को न्याय दिलाएंगे​​​।

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से चौंकाने वाला मामला तथ्य सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसियों ने गैंगरेप किया गया था।यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की डर के मारे चुप रही। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। युवती पांच महीने की गर्भवती है।

मजदूर पिता ने बताया पूरा प्रकरणबताया जा रहा है कि पीड़िता के परिवार वाले सदमे में हैं। मजदूर पिता अपनी बेटी को देखकर रो पड़ते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में वह काम पर गए थे। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया। लड़के ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया।

पुलिस का कहना- परिवार को न्याय दिलाएंगेपुलिस के अनुसार, उस लड़के ने अपने तीन दोस्तों को भी इस बारे में बताया। फिर चारों मिलकर नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ गैंगरेप करने लगे। यह सिलसिला दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चलता रहा। नाबालिग डर के कारण चुप रही। दो दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ। उसकी मां उसे आरबीएम अस्पताल ले गई। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। तब नाबालिग ने अपने परिवार को सारी बात बताई। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की जानकारी होने पर पुलिस को बताएं। पुलिस ने यह भी कहा कि वे पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *