Daily India Times

Spread the love

SNEHA SANKHALA/JOURNALIST/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM

BJP National President : भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा? इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान से होने की प्रबल संभावना है। जानिए किस-किस का नाम चर्चा में है? 45 साल का इंतजार होगा खत्म?

BJP National President : जेपी नड्डा के बाद भाजपा की कमान कौन संभालेगा? यह सवाल इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर संगठन और संघ के स्तर पर मंथन जारी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बार नया भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान से भी हो सकता है।45 साल के भाजपा के इतिहास में अभी तक राजस्थान से भाजपा अध्यक्ष नहीं बना है। नए चेहरे की तलाश में पार्टी के दिग्गज जुटे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार यह जिम्मेदारी ‘मरुधरा’ को मिल सकती है। राजस्थान के ऐसे 4 नेता है जिनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

इन नेताओं की संगठन में जहां मजबूत स्थिति है वहीं सरकार में भी उनका कद ऊंचा है। इनमें अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और वसुंधरा राजे का नाम है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अर्जुन राम मेघवाल और भूपेंद्र यादव को ज्यादा प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।

राजस्थान के प्रबल दावेदार और उनका परिचय

वर्तमान में केंद्रीय कानून मंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय सहयोगियों में से एक। अर्जुन राम मेघवाल ने आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना था। इन्हें दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। वे संसद में पार्टी के प्रमुख फ्लोर मैनेजर के तौर पर भी जाने जाते हैं। साथ ही महत्वपूर्ण बिलों को पारित कराने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। बीकनेर सीट से सांसद हैं।

वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री। वे लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। मोदी-शाह की कोर टीम का हिस्सा माने जाते हैं। उन्हें चुनावी रणनीति, गठबंधन निर्माण और नीतिगत फैसलों में दक्षता हासिल है। साथ ही संघ से भी उनके संबंध गहरे हैं। वह अलवर से लोकसभा के सांसद भी हैं। वह 2 बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके है।

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को भाजपा ने कई चुनावों की कमान सौंपी है। वे एक बेहतरीन संगठनकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। सुनील बंसल का यूपी से गहरा नाता रहा है। सुनील बंसल यूपी चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 और यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के सूत्रधार बने रहे।

राजस्थान की संभावना बलवतीभारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई। तो अपने स्थापना के 45 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक राजस्थान से कोई भी अध्यक्ष पद के लिए नहीं चुना गया है। इस वजह से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान से होने की संभावना बलवती है।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *