
Dharmendra Death: धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल उनके 90वें जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे।

Dharmendra News: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को लेकर बेहद बड़ी खबर आ रही है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर ने उनके फैंस को तोड़ कर रख दिया है। किसी को यकनी नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे।एक्टर पिछले दिनों अस्पताल में एडमिट हुए थे जिसके बाद उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था। तब से उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। परिवार ने अपडेट दिया था कि वह रिकवर हो रहे हैं, लेकिन अब धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई थी। जबकि उनकी बेटी ईशा देओल को भी घर पर देखा गया था। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग एक बार फिर एक्टर की सेहत के लिए दुआ मांगने लगे थे।
धर्मेंद्र के घर पहुंची एंबुलेंस (Dharmendra Passed Away)
धर्मेंद्र के घर के बाहर भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। धर्मेंद्र के घर से वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। यही नहीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में चिंता जतानी शुरू कर दिया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र 31 अक्टूबर से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे, थोड़े समय पहले उनकी मौत की खबर भी आई थी जिसके बाद उनकी बेटी और पत्नी ने सभी खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह स्वस्थ हैं और रिकवर हो रहे हैं। अब शमशान घाट के भी कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं।


