
VISHNU AGARWAL/NEWS EDITOR/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM/JAIPUR NEWS/23 OCTOBER 2025

Rajasthan IPS Transfer: भजनलाल सरकार ने 34 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल बने, वीके सिंह को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, दिनेश एमएन को ATS-AGTF जिम्मेदारी मिली है।
वहीं, कांग्रेस सरकार के समय से जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के स्थान पर सचिन मित्तल को इस पद की जिम्मेदारी दी है। मौजूदा सरकार के पौने दो साल के कार्यकाल में पहली बार जयपुर कमिश्नर को बदला गया है।
जेल व गृह रक्षा के महानिदेशक बदले
इसके अलावा जयपुर महानिदेशक (स्पेशल ऑपरेशंस) का नया पद सृजित कर जिम्मेदारी आनंद श्रीवास्तव को सौंपी है। वहीं, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जेल व गृह रक्षा के महानिदेशकों को बदला गया है। भर्तियों में पेपरलीक और नकल के मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे एसओजी के मुखिया अब वीके सिंह के स्थान पर अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल होंगे। तबादला सूची में पांच पदों का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया

इन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी
कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को तबादला आदेश जारी किया है। तबादला सूची में कम महत्व के पदों पर लगे अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महत्वपूर्ण पदों को संभाल रहे अधिकारियों की जिम्मेदारी हल्की कर दी गई है।कानून-व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच संजय कुमार अग्रवाल को महानिदेशक-कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए गोविंद गुप्ता को महानिदेशक-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।


