Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

रुबीना शेख दिल्ली/DAILY INDIATIMES DIGITAL JOURNALISM PLATFORM/TANIYA MITTAL/04092025

ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर हूं’, 12वीं पास तान्या मित्तल का 2 करोड़ का सालाना बिजनेस, कहा- अच्छी बहू बनना था

बिग बॉस 19′ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, जो कभी 12वीं पास थीं और शादी के डर से क्राफ्ट बेचती थीं, आज एक सफल बिजनेसवुमन हैं। ग्वालियर की रहने वाली तान्या ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और 2 करोड़ का बिजनेस खड़ा किया

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक कंटेस्टेंट, जिसकी चर्चा न सिर्फ घर में, बल्कि बाहरी दुनिया में भी हो रही है, वह हैं तान्या मित्तल। पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। खुद को बिजनेसवुमन बताती हैं। उनका तीन साल पुराना एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सफर के बारे में बता रही हैं कि कैसे यहां तक पहुंचीं। वह कहां से हैं और कहां तक पढ़ी लिखी हैं। साथ ही उन्होंने अपने अजीबो-गरीब सपने के बारे में भी बताया, जिस पर यकीन करना शायद थोड़ा मुश्किल भी होगा।

तान्या मित्तल हैं 12वीं पास, नहीं किया ग्रेजुएशनतान्या ने आगे अपनी पढ़ाई और बिजनेस के बारे में बताया, ‘जबरदस्ती PCM (फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स) करा दिया, स्कूल तो जैसे तैसे घिस पिट कर पास किया। और कॉलेज छोड़ा है। कॉलेज के गेट पर हॉस्टल का वह दिन था, बाहर खड़ी थी और पापा ने कहा कि या तो अंदर चली जाओ या फिर सड़क पर रहना। उस वक्त कोई चॉइस नहीं थी। अंदर गई। दो साल आर्किटेक्चर में बहुत स्ट्रगल किया। वहां भी मुझे अजीब सपने आते थे कि मैं अपने चांसलर से पूरी यूनिवर्सिटी खरीदने जा रही हूं। मम्मी को रोज फोन करके कहती कि यहां से ले जाओ। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। एक दिन भगवान से इतनी दुआ की कि मेरी जान ले लो। लेकिन किस्मत खराब थी कि जिंदगी जा नहीं रही थी। फिर बैग पैक करके घर गई और वहां एक थप्पड़ पड़ा और पापा ने कहा कि 6 महीने में खाना बनाना सीख लो फिर तुम्हारी शादी कर देंगे। इसके बाद कमरे में बंद किया खुद को और इंस्टाग्राम पर पेज बनाया। 50-50 रुपये के कार्ड्स बेचती थी मैं। और रात में 3 साल छोटे भाई के साथ रात के 12 से 4 बजे तक, लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजते थे। मैंने पैसे कमाने शुरू कर दिया था। खाना भी बनाना सीख रही थी क्योंकि लगा कि फेल हो गई तो शादी तो पक्का है हो ही जाएगी।’

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *