VIJAY KUMAR JOURNALIST/JAIPUR NEWS/DAILY INDIATIMES/21 JULY 2025


Jaipur Crime News: जयपुर में एक युवक विपिन की हत्या कर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले हिस्ट्रीशीटर अनस खान उर्फ शूटर को पुलिस ने धर-दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले अनस के पैर में गोली लगी है…
जयपुर: राजधानी के पास जामड़ोली में युवक विपिन नायक की हत्या के मुख्य आरोपी अनस खान उर्फ शूटर को पुलिस ने पकड़ लिया है। अनस को दबोचने के दौरान उसने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने की नाकाम कोशिश की। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार सुबह से जयपुर-आगरा हाईवे (जामडोली) पर हंगामा मचा रहा। गुस्साई भीड़ ने हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और दुकानों पर जमकर पथराव किया। इससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक जवान घायल हो गया। सुबह 9 बजे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विपिन की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों की मांगें, पुलिस बल तैनातविपिन की हत्या के बाद सोमवार सुबह से स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी 50 लाख रुपए मुआवजा, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, जामडोली थानाधिकारी को सस्पेंड करने और केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रविवार रात हुई थी युवक की हत्याएडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे विपिन नायक उर्फ विक्की (22) की हत्या कर दी गई थी। आरोपी अनस खान उर्फ शूटर, पालड़ी मीणा हाल भट्टा बस्ती का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ बाइक पर आया और कच्ची बस्ती में विपिन के घर के सामने उसे बुलाकर अंधेरे में ले गया।वहां अनस ने विपिन की छाती में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिए। विपिन की चीख सुनकर लोग पहुंचे तो अनस ने चाकू लहराकर धमकाया और बाइक से फरार हो गया। आरोपी अनस हिस्ट्रीशीटर है।
मुख्य आरोपी ने छीनी पिस्टल, गोली लगने से घायलडीसीपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस आरोपियों को जामडोली थाने ला रही थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर अनस खान ने ASI की पिस्टल छीनने की कोशिश की। बचाव में पुलिस ने फायर किया, जिससे अनस के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



