Daily India Times

Spread the love

अस्मिता शर्मा JOURNALIST , JAIPUR/DAILY INDIATIMES DIGITAL NEWS CHANNEL/17 JULY 2025

अमित शाह ने कांग्रेस पर चलाए तीखे शब्द बाण, पेपर लीक और आतंकवाद पर घेरा.. भजन लाल सरकार के कामकाज की सराहना की

Amit Shah Jaipur Speech : केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जयपुर में आयोजित ‘सहकारिता और रोजगार उत्सव’ में शिरकत करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमले बोले. शाह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में राजस्थान का योगदान अतुल्यनीय है. जानें और शाह ने क्या कहा?

जयपुर. देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जयपुर में कहा कि आने वाले 100 बरस सहकारिता के हैं. देश के विकास में सहकारिता का बड़ा योगदान है. शाह ने जयपुर में ‘सहकारिता और रोजगार उत्सव’ के तहत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सहकारिता की उपब्लधियां गिनाई. इस दौरान शाह कांग्रेस पर हमला करने से भी नहीं चूके. उन्होंने कहा पहले कांग्रेस के समय आतंकी हमले होते थे लेकिन आज आतंकियों की ऐसा करने की हिम्मत नहीं है. वहीं उन्होंने राजस्थान में पूर्व में लीक हुए पेपर्स को लेकर सूबे की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला.

शाह ने कहा कि राजस्थान पेपर माफियों से ग्रस्त था. लेकिन भजनलाल सरकार ने पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है. शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है. आज हमारी सेना आतंकियों के हमलों का खुलकर जवाब देती है. यह सशक्त भारत की पहचान है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मजबूत भारत के सपने को साकार करने का काम किया है.

डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईशाह ने राजस्थान की भजनलाल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां साढ़े चार सौ रुपये में गरीबों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है. बीजेपी सरकार ने रामसेतु जल लिंक परियोजना की सौगात दी. समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत राजस्थान बीजेपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. जयपुर के समीप स्थित दादिया गांव में आयोजित इस समारोह में शाह ने जल जीवन मिशन समेत विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए केन्द्र और राजस्थान की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

राजस्थान देश के कृषि विकास में बड़ा योगदान दे रहा हैशाह ने सीएम भजनलाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है. भजनलाल की बदौलत राजस्थान सहकारिता के क्षेत्र में देश के पहले पांच राज्यों में शामिल हुआ. शाह ने कहा कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार मिलकर राजस्थान के सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करेंगे. राजस्थान देश के कृषि विकास में बड़ा योगदान दे रहा है. श्रीअन्न उत्पादक में भी राजस्थान का बड़ा योगदान है.

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *