Daily India Times

Spread the love

VISHNU AGARWAL EDITOR WITH NEWS DESK TEAM /DAILY INDIATIMES DIGITAL/11 JULY 2025

राजस्थान के अलवर शहर में पुलिस की प्रताड़ना से टूटे एक 22 वर्षीय युवक अमित सैनी ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि चोरी के झूठे आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार करके बुरी तरह मारा… अमित ने मरने से पहले 3 दोषी पुलिस कर्मियों के नाम पत्र में लिखे हैं

Khatushyamji Temple: खाटूश्याम में श्रद्धालुओं से भिड़े दुकानदार, दोनों पक्षों में चलीं लाठियां, चार गिरफ्तार

राजस्थान के खाटूश्यामजी में श्याम कुंड के पास श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और घायलों का मेडिकल कराया गया है। मंदिर कमेटी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्याम कुंड के पास का है, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है। उस समय तेज बारिश हो रही थी। बताया गया कि खाटूश्यामजी में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ऐसे में अचानक बारिश होने लगी तभी कुछ श्रद्धालु बचने के लिए एक दुकान में चले गए। इस पर दुकानदार ने उनको बाहर जाने को कहा। श्रद्धालुओं ने तेज बारिश का हवाला दिया तो दुकानदार से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं। इस घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में झमाझम बारिश के बीच कुछ लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर कमेटी की ओर से अब तक वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *