VISHNU AGARWAL EDITOR/VIJAY KUMAR JOURNALIST/EDITORIAL TEAM/DEV SHARMA/09 JULY 2025
आज की बड़ी ख़बरें: गुजरात में पुल गिरने से 5 मरे, राजस्थान में विमान दुर्घटना,राहुल गांधी ने बिहार में हल्ला बोला, स्मृति ईरानी का राजनीति से मोह भंग और भी बहुत खबरें….

गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा: महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा गिरा, नौ लोगों की मौत; हादसे की तस्वीरें
Vadodara Bridge Collapse: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, नौ लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख
Vadodara Bridge Collapse:गुजरात के वडोदरा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल सुबह अचनाक से ढह गया। पुल के टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए।
गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक चार दशक पुराने पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने नौ अन्य को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। यह पुल बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे ढहा। गौरतलब है कि 900 मीटर लंबा यह गंभीरा पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों के नदी में गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और वडोदरा जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को मलबे से निकालने में मदद की। अब तक तीन लोगों को बचाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ये पुल न केवल ट्रैफिक दुर्घटनाओं के हिसाब से खतरनाक है, बल्कि यहां आत्महत्या की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसकी स्थिति के बारे में बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।वहीं, कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य गंभीरा पुल ढह गया है। कई वाहन नदी में गिर गए हैं और बड़ी संख्या में हताहत होने की आशंका है। प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य शुरू करना चाहिए और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करनी चाहिए।घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, गुजरात के वडोदरा जिले में हुआ हादसा बहुत ही दु:खद है। एनडीआरएफ की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है और हताहतों को हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

BREAKING NEWS: Rajasthan Plane Crash: चुरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दो लोगों की मौत; घटनास्थल पर मलबा बिखरा..पूरी ख़बर के लिए लिंक दबाये https://dailyindiatimes.in/latest-news/breaking-news-5/

Vote बंदी के खिलाफ बिहार बंद, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को हिला डाला, सरकार पर भी निशाना साधा, राहुल बोले महाराष्ट्र का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया https://dailyindiatimes.in/latest-news/bihar-closed-today-agains-election-commission/

Smriti Irani: तुलसी विरानी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी, जानिए कैसे शुरू हुआ था अभिनय का सफर? राजनीति छोड़ देंगी स्मृति?
https://dailyindiatimes.in/latest-news/kyonki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi-smriti-again/