DAILY INDIATIMES ONLINE NEWS PLATFORM/08072025

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी खुर्द क्षेत्र में 5 जुलाई की रात एक रहस्यमयी हत्या की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। मामला जितना सनसनीखेज है, उतनी ही तेजी से पुलिस ने इसका खुलासा भी किया है। महज 36 घंटे में पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में अब भी कई सवाल हैं, जो जवाब मांगते हैं।
राजस्थान के सीकर जिले से एक रूह कंपा देने वाला गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। महज 21 साल की एक युवती को पहले अकेले फंसाया गया, फिर ब्लैकमेल कर कई महीनों तक दरिंदगी का शिकार बनाया गया। आरोपी न केवल रेप करते रहे, बल्कि युवती के भाई को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पूरे परिवार को मानसिक यातना देते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह मामला सिस्टम, समाज और सुरक्षा के तमाम दावों को कटघरे में खड़ा करता है।



