Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

धीरज रिपोर्टर/DAILY INDIATIMES DIGITAL/08072025

जयपुर में एक बार फिर प्यार के नाम पर धोखा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। करधनी थाना इलाके की रहने वाली एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड पर रेप, ब्लैकमेलिंग और बदनाम करने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर करधनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे मेल-जोल बढ़ता गया। बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास जीतने की कोशिश की और शादी का वादा किया। इसी बहाने उसने युवती को कई बार मिलने बुलाया। एक दिन आरोपी ने युवती को सुनसान जगह पर बुलाया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करेगा और जिंदगी भर साथ निभाएगा। युवती भी भावनात्मक रूप से उससे जुड़ चुकी थी, इसलिए चुप रही। लेकिन यही चुप्पी उसके लिए एक लंबा दर्द बन गई।वीडियो बना कर दी बदनाम करने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। पीड़िता मानसिक रूप से टूटने लगी थी, लेकिन शादी की उम्मीद में सब सहती रही।जब युवती ने आखिरकार शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे धमकाना शुरू कर दिया। तब जाकर युवती को समझ आया कि उसके साथ केवल धोखा हुआ है। आरोपी की नीयत शुरू से ही गलत थी और वह सिर्फ फायदा उठाना चाहता था।

धोखे और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।थानाधिकारी सवाई सिंह का कहना है कि युवती द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं। मेडिकल और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।सवालों के घेरे में रिश्तों की सच्चाईइस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्यार और रिश्तों के नाम पर कब तक मासूम युवतियां धोखे का शिकार होती रहेंगी? सोशल मीडिया और मोबाइल पर बढ़ते संपर्कों ने युवाओं को जोड़ तो दिया है, लेकिन इसके पीछे की नीयत पहचानना और सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है।जयपुर जैसे शिक्षित और विकसित शहर में इस तरह के मामले समाज के उस कड़वे सच को उजागर करते हैं, जहां लड़कियों की भावनाओं के साथ खेलना, उनकी अस्मिता को ठेस पहुंचाना अब आम बात बनती जा रही है। पुलिस का दावा है कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके और आरोपियों को सबक।

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *