Daily India Times

TRUSTED NEWS SOURCE

Slide 1 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Spread the love

DAILY INDIATIMES कोटा की खबर 06062025

कोटा की ICICI रिलेशनशिप मैनेजर ‘साक्षी गुप्ता’ ने 100 अकाउंट से चुपचाप निकाले करोड़ों रुपए, फिर किया ये सब

Kota News: कोटा की श्रीराम नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में 4 करोड़ 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस घोटाले की मुख्य आरोपी तत्कालीन रिलेशनशिप मैनेजर साक्षी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साक्षी ने 43 ग्राहकों के 100 से अधिक खातों से ढाई साल तक अवैध तरीके से पैसे निकाले और उन्हें शेयर बाजार में निवेश किया. उसने ग्राहकों के मोबाइल नंबर तक बदल दिए, ताकि ट्रांजेक्शन की जानकारी उन्हें न मिले.

कैसे हुआ खुलासा?

उद्योगनगर थाने में 18 फरवरी को बैंक मैनेजर तरुण दाधीच ने शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि साक्षी ने 2020 से 2023 तक ग्राहकों के खातों से पैसे निकाले. उसने 31 ग्राहकों की एफडी समय से पहले तुड़वाकर 1 करोड़ 34 लाख 90 हजार 254 रुपए अनधिकृत खातों में ट्रांसफर किए. एक वृद्ध महिला के खाते में 3 करोड़ 22 लाख रुपए जमा किए गए, जिसे साक्षी ने ‘पूल खाते’ की तरह इस्तेमाल किया. इस महिला को अपने खाते की जानकारी नहीं थी

साक्षी ने डेबिट कार्ड, पिन और ओटीपी का गलत इस्तेमाल किया. उसने 40 खातों पर अवैध रूप से ओवरड्राफ्ट की सुविधा शुरू की. कई ग्राहकों के मोबाइल नंबर बदलकर अपने परिजनों के नंबर दर्ज किए, ताकि ओटीपी और अलर्ट खाताधारकों तक न पहुंचे. अधिकतर लेनदेन इंस्टा कियोस्क, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम के जरिए किए गए. साक्षी ने डीमेट खातों में भी अवैध धन ट्रांसफर किया. शेयर बाजार में निवेश से उसे फायदा नहीं हुआ और ज्यादातर पैसा डूब गया.

उद्योगनगर थाने के सीआई जितेंद्रसिंह ने बताया कि साक्षी को 31 मई को गिरफ्तार किया गया. कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि एक ग्राहक की 1.50 लाख की एफडी के बारे में पूछताछ से मामला खुला. जांच में साक्षी की धोखाधड़ी की पूरी कहानी सामने आई.

🕘 Recent Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *